कोरबा:- बम विस्फोट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत

बम धमाके से बच्चे की मौत, खेल-खेल में मुंह से खोलने की कर रहा था कोशिश, रखा गया था जंगली सुअर का शिकार करने

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महुआ बीनकर लौट रहे पहाड़ी कोरवा बालक की बम विस्फोट से मौत हो गई। जंगल के भीतर खेत में मिले विस्फोटक को दांत से काटते ही ब्लास्ट हुआ। घटना स्थल पर मौजूद मृतक के बड़े भाई ने परिजनों को इसकी सूचना दी। यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी कोरवा बालक बिहानू (7) और बड़ा भाई राम प्रसाद (9) जंगल में महुआ बीनने अजगर बाहर टोकाभाटा के जंगल में गए हुए थे।

वहां से लौटते समय बिहानू को विस्फोटक मिला। बिहानु ने विस्फोटक को दांत से काट दिया, जिसके बाद वहां जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में बिहानु की मौत हो गई। वहीं इससे पूरा गांव दहल गया। पहले तो परिजनों को लगा कि ये धमाका पटाखे का है फिर घटना स्थल पर मौजूद राम ने सारी बात बताई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद बालको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से विस्फोटक के अवशेष भी बरामद कर लिए। फिलहाल वो आगे की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!