चीते को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने दिया हास्यपद बयान, क्या नांगर जोतेंगे?

रायपुर/ बीजेपी के टारगेट किलिंग को लेकर मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि क्या बीजेपी के उन नेताओं ने कभी सुरक्षा मांगी थी? किसी ने सुरक्षा के लिए आवेदन किया हैं ? वे सुरक्षा मांगेंगे तो उन्हे देंगे। बीजेपी के समय में तो केदार कश्यप के भाई को नक्सलियों ने मारा था, महेश गागड़ा, केदार कश्यप सबको सुरक्षा है। लखमा ने कहा कि सात सौ ग्राम हटाने वाले, तीन सौ घर जलाने वाले आज इस तरह की बात कर रहे हैं।

वहीं मध्यप्रदेश में चीते लाने को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा इनका काम एक ही है कभी चीता लाओ, कभी कोई पंडित लाओ, और देश को बांटने का काम करो। उन्होंने कहा कि ये चीता चीता क्या कर रहे हैं, चीता से क्या नागर जोतेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम करते हैं। ये बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करेंगे, अडानी पर यदि लोकसभा में प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी बोला हो तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। वहीं वीएचपी की यात्रा को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि साधु आ रहे हैं वो झुग्गी झोपड़ी में जाएंगे वे महंगाई, रोजी रोटी और जीएसटी पर बात करेंगे तो स्वागत है। वो झुग्गी झोपड़ी के लोगों को बताएं कि महंगाई कितनी बढ़ी, पेट्रोल सौ रुपए पार हो गया, ये सब करें तो स्वागत है नहीं तो ये फर्जी राजनीति न करें।

  • Related Posts

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम
    error: Content is protected !!