
कोरबा/तिलकेजा/ ग्राम भैसमा में आयोजित नवधा रामायण सुनने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जब रामकथा सुनकर जनता से मुखातिब हुए तो मानों जनता का आक्रोश भ्रष्टाचार में लिप्त छत्तीसगढ़ की कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ चरम पर था, वे प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भड़के हुए थे। विधायक ननकीराम ने जब समस्या सुननी चाही तब पता चला कि जिला पंचायत कोरबा की सीईओ के गृह ग्राम, मामा गांव में ही महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं दिया जा रहा है, न ही विधवाओं को विधवा पेंशन मिल रहा है और तो और दिव्यांगों को जो पेंशन मिलता है वह भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नहीं मिल पा रहा है। एक विकलांग जो बिस्तर में ही लेटे रहता है के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि उसे भी पेंशन नही मिल रहा है इस बात पर ननकीराम कंवर भड़क उठे और प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन पर सीधे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई। साथ ही जनता से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया। आगे श्री कंवर ने कहा कि प्रदेश में जब से कॉंग्रेस सत्ता में आई है विभिन्न योजनाओं से होने वाले लाभ से गरीबों को वंचित करने तथा बहुत से योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह स्थिति सिर्फ एक गांव की नहीं वरन पूरे प्रदेश की बना रखी है। सभी विभाग सरकार के दबाव में आकर उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए जनता के पैसे का दोहन कर रही है। गरीब जनता को योजनाओं के लाभ से वंचित कर प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा सिर्फ अपना और अपने आकाओं का पेट भरने का कार्य ही किया जा रहा है जिसको लेकर जनता इन्हें माफ करने वाली नहीं है।







Comments are closed.