
भिलाई / ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक का मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर की शादी होने जा रही है। सौरभ की पहले रिंग सेरेमनी होगी। कहा जा रहा है कि रिंग सेरेमनी के लिए उसने अपनी प्रेमिका के लिए 35 करोड़ रुपए की हीरे की अंगूठी बनवाई है । शादी वह अपने स्कूल लाइफ की प्रेमिका से ही रचा रहा है। बताया गया है कि वह वेलेंटाइन डे पर शादी विदेश यानी मलेशिया में
जाकर करेगा। सगाई से लेकर शादी तक की तैयारी पूरी राजशाही ठाठबांठ जैसी की जा रही है जो उनके गुर्गे कर रहे। सूफी संगीत और वालीवुड के गीतकारों से बंधेगी सामाः मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर की शादी 13 फरवरी को है। 11 फरवरी को रिंग सेरेमनी है।
पार्टी में सूफी संगीत और वालीवुड के जाने माने गायकों से समां बंधेगी
शादी के रस्मोरिवाज यानी तेल हल्दी 12 फरवरी की सुबह 10 बजे होनी है। शाम 7 बजे वालीवुड संगीत नाइट भी होगा। इसमें वालीवुड के कई बड़े फिल्मी हस्तियां, गायक समेत कई जाने माने लोग पार्टी में शिरकत करेंगे, ऐसा माना जा रहा है।
सौरभ का लुक आउट है जारी
सौरभ चंद्राकर का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब महादेव बुक को लेकर लगातार दुर्ग पुलिस कार्रवाई कर रही थी। तभी एक सटोरिए ने सौरभ का नाम लेकर सभी को चौंका दिया था। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।
भिलाई दुर्ग से पांच सौ लोग होंगे शामिल-सात क्रूज़ की व्यवस्था भी
पहले दुबई, उसके बाद क्रूज से पहुंचेगा मलेशिया
खबरों के मुताबिक महादेव बुक का मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने वालों के लिए दुबई से सात क्रूज की व्यवस्था की गई है। जो देशभर से आमंत्रित लोगों को शादी के लिए पानी के रास्ते लेकर जाएगा। क्रूज में उनके ऐशो आराम के लिए पूरा इंतजाम रहेगा।
उद्योगपति और बड़े व्यापारी करेंगे शिरकत
मास्टर मांइड सौरभ चंद्राकर की शादी में मिलाई दुर्ग से करीब पांच सौ लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसके लिए कई शहर के उद्योगपति, ट्रांसपोर्टर, बड़े व्यापारी और पैनल चलाने वालों को शादी का आमंत्रण कार्ड भेजा गया है। शादी में उनके लोग ही शामिल हो, इसके लिए गोपनीय तरीके से आमंत्रण कार्ड
शादी की सूचना है
हमें महादेव एप के मास्टर माइंड के विवाह की सूचना मिली है। पुलिस शादी समारोह में आने जाने वाले समावित लोगों पर नजर रखी हुई है। एमीगेशन से भी संपर्क किया गया है। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुके हैं। -डॉ. अभिषेक पल्लव, एसपी दुर्ग







Comments are closed.