
पाकिस्तान / पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ का निधन हो गया है.
पाकिस्तानी सेना ने बीबीसी संवाददाता शुमायला जाफ़री से उनके निधन की पुष्टि की और कहा कि जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ के निधन पर दुख है.
पाकिस्तानी सेना ने “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस सदमे को बर्दाश्त करने की ताकत दे.”
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ख़बर दी है कि 79 साल के मुशर्रफ़ का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में देहांत हुआ. लंबे वक्त ये थे बीमार
बीते साल ये ख़बर आई थी कि उन्हें एमीलॉयडोसिस नाम एक जटिल बीमारी है. इस बीमारी में इंसान के शरीर के अंग निष्क्रिय होने लगते हैं.
ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग (एनएचएस) के अनुसार, एमीलॉयडोसिस एक बीमारी है जो इंसान के शरीर में एक प्रकार के प्रोटीन की वृद्धि के कारण होती है जिसे अमीलॉयड कहा जाता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक़ इस प्रोटीन की अधिक मात्रा इंसान के शरीर के लिए हानिकारक है और इससे अंग काम करना बंद कर सकते हैं.
उनके परिवार ने कहा था कि वो पाकिस्तान आना तो चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान में इसकी दवा मिलना मुश्किल होता है.







Comments are closed.