एक ही परिवार के 11 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

कोरबा / कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे एक ही परिवार के 11 लोग जख्मी हो गए हैं. वहीं 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन फानन में 5 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि 2 साल के मासूम का इलाज कराने जा रहे थे, तभी एक के बाद एक हादसे का शिकार हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार दो साल के मासूम बच्चे का उपचार कराने कार के माध्यम से कोरिया से अम्बिकापुर जा रहा था. इसी बीच परिवार सूरजपुर के परसा पारा के पास हादसे का शिकार हो गया. उनकी कार किसी दूसरे कार से जा भिड़ी, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. कार सवार एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए. गम्भीर रूप से घायल 5 लोगों को लेकर एम्बुलेंस रायपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन वो भी चोटिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. एम्बुलेंस में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे में 1 बच्चा,4 महिला व 6 पुरुष घायल हो गए हैं. सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है. घायल कुर्रे परिवार कोरिया जिले के रहने वाले है. एंबुलेंस में सवार मिथिलेश कुमार ने बताया कि खुद भी एंबुलेंस में सवार था. उसके 2 साल के भांजे आयान बीमार है उसका इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे. एक कार में 8 लोग सवार थे. सूरजपुर के पास एक चार पहिया वाहन से टकरा गई, जिसमें सभी घायल हो गए. कुछ लोगों की हालत गंभीर थी. उसे रायपुर रेफर किया गया था. निजी एंबुलेंस कर रायपुर जा रहे थे. इस दौरान चोटिया के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में चालक को झपकी आने पर जा घुसी. घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया. जहां उपचार जारी है.

घायलों में दो साल का आयान की हालत गंभीर है. जेनी देवी, पवन कुमारी, दुलारी बाई, जयकली, राजकुमार की हालत गम्भीर बनी हुई है. बांगो थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल के लिए रहना रवाना किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!