
सक्ती/ सक्ती जिले मे आज सुबह 4:00 बजे जंगली हाथियों का एक झुंड खरसिया वन परिक्षेत्र की तरफ से सक्ती नगर में घुस गया। जंगली हाथियों के इस झुंड मे लगभग 12 हाथी है। जंगली हाथियों का यह झुंड पलगड़ा पहाड़ की ओर से स्टेशन रोड नाका चौक पहुंचा और बिजली ऑफिस के अंदर घुसकर ऑफिस की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। उसके बाद पीछे खेतों की ओर से हरेठी होते हुए भालूडेरा मे अपना डेरा डाल लिया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथियों के झुंड को खदेड़ने में लगी रही। रिहायशी इलाके में हाथियों के आने से शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड से दूर रहने की अपील की है।










Comments are closed.