घर में घुसकर एसआइ और आरक्षकों ने किया हंगामा, युवती की नहीं हो पाई सगाई

बिलासपुर / कोटा थाने में पदस्थ एक एसआइ और दो आरक्षक सगाई वाले घर में घुसकर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। साथ ही पुलिसवालों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की। इससे सगाई करने के लिए पहुंचे वर पक्ष के लोग लौट गए। इससे युवती की सगाई नहीं हो पाई। पुलिस के उत्पात से परेशान स्वजन गांव के साथ शहर पहुंचे, लेकिन यहां कोई भी अधिकारी नहीं मिले। आखिरकार सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद देर रात तक सभी अपने घर लौटे। ग्रामीणों ने मांग की है कि थाना प्रभारी को छोड़कर सभी स्टाफ पर कार्रवाई की जाए।

भीड़ बढ़ने पर थाने से बुलाया स्टाफ

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिल्लीबंद निवासी सुरेश लहरे की बेटी की रविवार को सगाई थी। तखतपुर क्षेत्र से वर पक्ष सगाई के लिए गांव पहुंचा था। रात 8:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली थी इसी बीच कोटा थाने में पदस्थ एसआइ सिदार दो आरक्षकों के साथ सुरेश लहरे के घर पहुंचे और अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए तलाशी लेने लगे। इसका विरोध करने पर एसआइ और आरक्षकों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने के कारण एसआइ ने थाने से और स्टाफ बुला लिया। हंगामे के कारण वर पक्ष बिना सगाई लौट आया। इस कार्रवाई के विरोध में स्वजन मामले की शिकायत करने गांव के सरपंच सूर्यभान सिंह के साथ शहर पहुंचे, लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं मिले। इस पर सभी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां से उन्हें सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। काफी देर के बाद थाने में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में ग्रामीणों ने थानेदार को छोड़कर सभी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवती का लूट लिया मोबाइल

जिस युवती की सगाई हो रही थी वह पुलिस की करतूत का वीडियो बना रही थी।जिसको लेकर एक इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवती का मोबाइल लूट लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। युवती का मोबाइल अभी भी पुलिस के पास जब्त है।

बहरहाल दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालो पर उठ रहे कई सावल
रात में किसी बिना सर्च वारंट के कैसे घुसी पुलिस , महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ,नहीं थी कोई महिला कांस्टेबल।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!