
रायपुर / दुनिया की पत्रकारिता में प्रिंट मीडिया का महत्व सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा रहेगा यह प्रिंट मीडिया ही है जिसने दुनिया के आम से आम और महान से महान लोगों को दिशा और प्रेरणा दी है।

दैनिक लोक सदन लघु संस्करण की स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिला के खरसिया के ग्राम बरगढ़ के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक महत्वपूर्ण आयोजन में बच्चों के मध्य संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने उक्त आशय के विचार रखे और कहा दुनिया में प्रिंट मीडिया का महत्व अभिनव और सदैव अक्षुण्ण रहेगा।

आज दैनिक लोक सदन के रायपुर संस्करण के स्थापना दिवस पर आयोजित एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन राजधानी रायपुर से दूर आदिवासी अंचल रायगढ़ जिले में आयोजित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगढ़, विकासखंड खरसिया जिला रायगढ़ में जहां श्रीमती गीता जायसवाल, प्राचार्य ने अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि दैनिक लोकसदन समाचार पत्र के संपादक अतिथि आज हमारे बीच उपस्थित हैं और देश दुनिया में पत्रकारिता का अत्यंत महत्व है यह समाचार पत्र ही है जो लोगों में जनजागृति का काम करते हैं जानकारी देने का काम करते हैं हमारे समाज का आईना है।

उन्होंने लोक सदन के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संवाहक होने के तारतम्य में बच्चों को बताया कि महात्मा गांधी जब एक दफा स्कूल में परीक्षा दे रहे थे तो उन्हें नकल सामग्री उपलब्ध कराई गई थी मगर उन्होंने नकल करने से इंकार कर दिया था श्रीमती गीता जयसवाल ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भी देश भर के बच्चों से सीधी बातचीत की है हमारे स्कूल द्वारा भी सीधे लाइव प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में जुड़े और आज प्रेरणा ली आज ही लोक सदन भी हमारे बीच आया है और बच्चों को जो प्रेरणा दी जा रही है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने कहा देश दुनिया में प्रिंट मीडिया का अत्यंत महत्व है जो हमेशा से आवाम को शिक्षित करता आ रहा है और आगे भी करेगा ।

आप लोगों की भावनाओं को लोक सदन समाचार पत्र में हमेशा स्थान मिलेगा। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और चाहे कविता हो कहानी हो कार्टून हो या गांव की समस्या हमें सीधे हमारे वाटस अप नंबर 7747920885 पर प्रेषित कर सकते हैं।


इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी प्रिंट मीडिया का महत्व और अवदान पर विद्वान शिक्षक महेंद्र कुमार राठौर श्रीमती अंबिका राठिया, श्रीमती नर्मदा तंबोली, दिलेश्वर प्रसाद राठिया, दिनेश कुमार धृतलहरे , श्री राम साहू कमलेश कुमार पटेल, सरिता सिदार,आराधना सिंह , हरिचरण करष, नवल किशोर मिश्रा, सहोदरा जायसवाल, शारदा यादव राजेंद्र प्रसाद पटेल उपस्थित थे।

छात्र गण दुष्यंत, गोविंद पटेल वर्षा जायसवाल, आती बैरागी तमन्ना साहू, भावेश कमल रविशंकर उरांव, हेमा जायसवाल, भूमिका जायसवाल, अंजली पटेल सहित नवमी 10वीं 11वीं 12वीं के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने विचार भी प्रमुखता से रखें।








Comments are closed.