शहीद हेमू कालाणी एक महान वीर देश के महानायक हैं – कंवरलाल मनवानी, लेखक रोहरा द्वारा लिखित “आओ शहीद ए वतन हेमू कालाणी “का हुआ विमोचन

कोरबा / शहीद हेमू कालाणी एक ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने शहादत दे कर के आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान दिया। बचपन में ही उन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग लेने का निर्णय लिया और हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए ऐसे वीर शहीद को हमारा नमन है। उक्त आशय के विचार आज कंवरलाल मनवानी , अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत ने व्यक्त किए। पूज्य सिंधी पंचायत की तत्वावधान मे समस्त सहयोगी संगठनों ने अविभाजित भारत के वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी का 80 वां शहादत दिवस का कार्यक्रम का आयोजन शहीद हेमू कालाणी नगर रानी रोड, मैं संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लेखक सुरेश रोहरा के उपन्यास आओ शहीद ए वतन हेमू कालाणी के तृतीय संस्करण का विमोचन भी हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष कंवरलाल मनवानी,संरक्षक मुरलीधर माखीजा एवं भाई बाजाराम दरबार के श्री नारायण जग्यासी जी ने दीप प्रज्वलन एवं वीर सपूत हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर न.पा.नि. कोरबा के ऐल्डरमैन सनददास दीवान, बच्चूमल मखवानी, किशोर बुटोलिया कांग्रेस नेता दर्शन मानिकपुरी,अंचल के गायक श्री रमेश शर्मा ने अमर शहीद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
कार्यक्रम मे कंवरलाल मनवानी, मुरलीधर माखीजा, नारायण जग्यासी,श्री किशोर बुटोलिया, सनददास दीवान, दर्शन मानिकपुरी, सुरेशचंद्र रोहरा ने अपना उद्बबोधन देकर वीर सपूत के जीवन पर प्रकाश डाला ।
श्री रमेश शर्मा ने देशभक्ति गीत के माध्यम से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये,इस अवसर पर लेखक सुरेशचंद्र द्वारा लिखित “आओ शहीदे वतन हेमू कालाणी” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार पंचायत के सचिव नरेश जगवानी ने एवं चित्र संकलन सहसचिव ओमप्रकाश गनवानी ने किया।
कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष ठाकुरदास मनवानी,सिधो के अध्यक्ष अनुप बुधवानी,क्षेत्र प्रभारी बनवारीलाल पाहूजा,
परसराम रोहरा सभागचंद मनवानी, राजकुमार ग्यानचंदानी, रमेश जग्यासी, मनोज तेजवानी, नंदलाल लालवानी, मोहनलाल जगमलानी, किशोर टिलवानी, कमल रोहरा, लक्षमण दावड़ा, मनोज बुधवानी,के साथ साथ सर्वसमाज के देशभक्त नागरिकों ने अमर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!