छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की मांगों का किया पुरजोर समर्थन

संचालक के पद पर विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति से उनके दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का मिलेगा लाभविभागीय सेटअप रिवीजन से बढ़ेगी कार्य क्षमता

रायपुर / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा विभिन्न विभागों के संचालक/आयुक्त के पद पर विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द तंबोली ने कहा कि विभागीय संचालक/आयुक्त की नियुक्ति से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों के दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का लाभ विभाग को मिलेगा। विभागीय अधिकारियोें को दायित्व दिए जाने से कामकाज में और अधिक कसावट आएगी। साथ ही विभागों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य होने से विभाग में कार्यक्षमता बढ़ेगी। विशेषज्ञ अधिकारी द्वारा विभागों के दायित्वों का संचालन किए जाने से विभाग को विशेषज्ञता का लाभ मिलने के साथ ही विभागीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

संचालक/आयुक्त के पद पर विशेषज्ञ अधिकारी की नियुक्ति से विभागीय अधिकारियों को विभाग के शीर्ष पद पर पहुंचने का मौका मिलेगा। विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों के कामकाज को लीड करने का अवसर प्राप्त होगा। विभागीय अधिकारियों को लम्बे अनुभव एवं योग्यता के पश्चात् भी विभाग के उच्च पदों पर कार्य करने का अवसर नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से उनका मनोबल प्रभावित होता है। वर्तमान समय में इन पदों पर विभागीय अधिकारियों को मौका नहीं मिलने के कारण उनके दीर्घ अनुभव और विशेष योग्यता का लाभ विभागों को नहीं मिल पा रहा है। यह प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा आमसभा की बैठक में संचालक/आयुक्त के पद पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किए जाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री तंबोली ने कहा कि राज्य बनने के बाद कुछ कैडर में पदों की वृद्धि हुई है किन्तु जनसंपर्क सहित अन्य अधिकांश विभागों के सेटअप यथावत् ही बनेे रहने के कारण अधिकारियों के ऊपर कार्य का दबाव बढ़ते जा रहा है। इस दबाव के कारण अधिकांश अधिकारी तरह-तरह की स्वास्थगत समस्याओं का सामना भी कर रहे हैं। सेटअप पर्याप्त नहीं होने से विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति भी प्रभावित होती है और लम्बे समय तक पदोन्नति प्रभावित होने से विभागीय अधिकारियों का मनोबल भी टूटता है। इसलिए हम राजपत्रित अधिकारी संघ की विभिन्न विभागों में सेटअप रिवीजन संबंधी मांग का पुरजोर समर्थन करते है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक श्री जे.एल.दरियो, श्री उमेश मिश्रा, महासचिव श्री आलोक देव, उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता, श्री हीरा देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया, सचिव श्री राजेश श्रीवास, उपसचिव श्री तेजबहादुर भुवाल, प्रचार सचिव सर्वश्री घनश्याम केशरवानी, नसीम अहमद खान, प्रेमलाल पटेल, कमलेश साहू, सहसचिव श्री सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!