
गांव गांव गांधी बाबा अभियान के तहत निशुल्क प्रतिमाएं देंगे -रोहरा

कोरबा/ राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि दिव्य पुरुष दिव्यात्मा थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने जीवन को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह जैसे कठिन सिद्धांतों को जीवन में उतारा और दुनिया को संदेश दिया। और मैं तो यह कहूंगा कि आज देश में कोई प्रदेश है जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों का सच्चे अर्थों में अनुकरण कर रहा है तो वह है भूपेश बघेल सरकार। कोरबा में महात्मा गांधी के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर रहे गांधीवादी भाई सुरेश रोहरा कोरबा जिला ही नहीं बल्कि अन्य जिलों चांपा जांजगीर, भाटापारा बलोदा बाजार जैसे जिलों तक गांव-गांव महात्मा गांधी की प्रतिमा निशुल्क पहुंचा रहे हैं जो एक अनुकरणीय काम है। उनके साथ उनके सहयोगी भाई शिवदास और कमल सरविद्या जैसों का प्रयास उल्लेखनीय है। उक्त आशय के विचार आज मकर सक्रांति के पावन पर्व पर ग्राम खोडरी विकास खंड कटघोरा में आयोजित महात्मा गांधी दर्शन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अनावरण के मौके पर श्री पुरुषोत्तम कंवर विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र दर्जा राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहें। उन्होंने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। महात्मा गांधी दर्शन के संयोजक अध्यक्ष सुरेश चंद्र रोहरा ने अध्यक्षता करते हुए कहा गांधी दर्शन संस्था गांव गांव में गांधी जी के संदेश को पहुंचाने के लिए गांधीजी की प्रतिमाओं को निशुल्क प्रदान कर रही है। जिसका एकमात्र उद्देश्य नौनिहालों में गांधीजी के सिद्धांतों के बीज पड़ सकें यह है। उन्होंने कहा कि जिस किसी पंचायत में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करनी हो वह हमसे सहर्ष संपर्क कर सकते हैं। आज शाम पुरूषोत्तम कंवर, विधायक के कर कमलों से महात्मा गांधी की सुंदर प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ कार्यक्रम में श्रीमती सीता कंवर सरपंच ग्राम खोडरी, श्री प्रताप सिंह कंवर और गांव के गणमान्य नागरिक नवल सिंह गणेश सिंह प्रताप सिंह के साथ-साथ महात्मा गांधी दर्शन के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


