ट्रेन की चपेट में आया वेंडर,कट गई हाथ व पैर की उंगलियां,किया गया रायपुर रेफर

रायपुर/दुर्ग/ रेलवे स्टेशन में एक वेंडर ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसके हाथ व पैर की उंगलियां कट गईं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहाँ से उसे मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दुर्ग जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सोमवार सुबह की है। दुर्ग रेलवे स्टेशन में शिरडी पुरी एक्सप्रेस खड़ी थी। वहीं काम करने वाला 36 वर्षीय वेंडर राकेश पांडेय यात्रियों को सामान बेच रहा था। जैसे ही ट्रेन चली अचानक राकेश को चक्कर आ गया और वह वहीं गिर गया। गिरने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के हाथ के मसल्स और चमड़ी व उंगली सहित दाएं पैर की सभी उंगलियां कट गई है। वेंडर के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना से वहां काफी भीड़ जमा हो गई। तुरंत मौके पर जीआरपी और आरपीएफ सहित रेलवे के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने वेंडर को बाहर निकालकर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया है,, फिलहाल वह खतरे से बाहर है ।
जीआरपी कर रही मामले की जांच कि अगर वेंडर को मिर्गी की बीमारी थी तो उसका लायसेंस क्यों और कैसे बना दिया गया ।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!