तेरह वर्षीय बालक लापता, मां ने अज्ञात द्वारा बहला- फुसलाकर ले जाने की आशंका जता लिखाई रिपोर्ट

लापता बालक शिवा मरार

कोरबा/पाली/ पाली थानांतर्गत कक्षा सातवी में अध्यनरत ग्रामीण क्षेत्र का एक 13 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन पश्चात मां ने उसके पुत्र को किसी अज्ञात द्वारा बहला- फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।

अपनी मायके ग्राम उड़ता में निवासरत 33 वर्षीय महिला सविता मरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि ग्राम साँकर, थाना अकलतरा, जांजगीर जिला निवासी ईतवारी मरार के साथ सामाजिक रीति- रिवाज के साथ वर्ष 2008 में उसकी शादी हुई थी, जहां शादी पश्चात पति द्वारा आए दिन उसे शारीरिक, मानसिक यातना दिया जाता था। वर्ष 2009 में उसने एक पुत्र को जन्म दिया और पुत्र जब 15 दिन का था तब पति ने मारपीट कर उसे नवजात सहित घर से निकाल दिया। तब से लेकर वह अपने मायके में रहकर रोजी मजदूरी करते हुए अपना व अपने पुत्र का पालन पोषण करते आ रही है। वर्तमान में उसका पुत्र शिवा मरार 13 वर्ष का है तथा कक्षा 7वी का छात्र है, जो 22 दिसंबर गुरुवार की रात से अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा जिसके काफी खोजबीन पश्चात 25 दिसंबर को मां सविता ने थाना पहुँचकर किसी अज्ञात द्वारा उसके पुत्र को बहला- फुसलाकर कहीं अन्यंत्र ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है, जिस पर तत्काल धारा 363 भादवि के तहत केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!