सेंट एंजेल्स स्कूल में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस बना विजेता

बागपत/उत्तर प्रदेश/से विवेक जैन की रिपोर्ट…

नगर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गये। प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। बालकों के सीनियर वर्ग का फाइनल मैच रेड हाउस व येलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रेड हाउस ने येलो हाउस को 3-0 से हराकर फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीता। रेड हाउस की ओर से खालिद, अर्पित व रचित ने एक-एक मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को विजयश्री दिलायी। येलो हाउस की ओर से अरबाज, आवेक व तैय्यब ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। बालकों के जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने येलो हाउस को 2-1 से हराकर फुटबॉल प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। रेड हाउस की ओर से विशाल एवं विराट ने एक-एक मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को विजय श्री दिलायी। येलो हाउस की ओर से सुक्रांत ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के इस अवसर पर पीटीआई राजीव, अजीत, बबलेश, योहान, कृष्ण, संजय, दीपक, गौरव, सुमित, गीता, निधि, आंचल, ज्योति, ममता आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!