• Wed. Apr 2nd, 2025 10:07:32 PM

mediasession24.in

The Voice of People

प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में पंचकल्याणक की तैयारियां शुरू

ByMedia Session

Nov 28, 2022
  • सरस्वती माताजी ने पंचकल्याणक महोत्सव के लिए किया कमेटी का गठन

बागपत/उत्तर प्रदेश/से विवेक जैन की रिपोर्ट…

प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। प्रसिद्ध जैन संत और श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा की संचालिका गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी ने बताया कि वर्ष 2023 में धाम में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में सुनील जैन को अध्यक्ष, आदिश जैन को उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन को उपाध्यक्ष, नवीन जैन को मुख्य संयोजक, संजीव जैन को कोषाध्यक्ष, लाजपत जैन को सह कोषाध्यक्ष, अंकुश जैन को महामंत्री, प्रवीण जैन को संघपति व कवि जैन को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी पालन करेंगे और पंचकल्याणक महोत्सव को भव्य बनाने और शांतिपूर्ण सम्मन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सरस्वती माताजी ने पंचकल्याणक महोत्सव के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियो ने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले पंचकल्याणक को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। पंचकाल्याणक महोत्सव के लिए अनेको साधु-संतों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *