
कोरबा / प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधी समाज कोरबा द्वारा श्री गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा। प्रकाश पर्व के दो दिवसीय कार्यक्रम में 7 नवंबर 2022 सोमवार को सुबह 5 बजे प्रभातफेरी स्वामी भाई बाजाराम दरबार रानी रोड, कोरबा से आरंभ होकर नगर भ्रमण में शब्द कीर्तन कर गुरु की वाणी का संदेश जन-जन तक पहुंचायेगी।
दिनांक 9 नवंबर 2022 बुधवार को सुबह 11 बजे श्री भोग साहब, दोपहर 1 बजे से श्री आम भण्डारा (सिंधु भवन रानी रोड में), रात्रि 11 बजे से शब्द कीर्तन एवं रात्रि 01:20 बजे जन्मोत्सव (प्रकाशपर्व) स्वामी भाई बाजाराम दरबार रानी रोड कोरबा में श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा।
पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री कंवरलाल मनवानी जी ने नगर एवं उपनगरों के स्वजातिय बंधुओं एवं गुरु सेवकों से आग्रह किया है कि वे प्रकाश पर्व के समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार आकर गुरु दर की सेवा कर अपना जीवन सफल बनायें।








Comments are closed.