देशी शराब दुकान में 14 लाख की लूट, 4 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

धमतरी। जिले में लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है । बीती रात देशी शराब दुकान में करीब 14 लाख की लूट हो गई जानकारी के मुताबिक चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है । लूटेरों ने पहले गार्ड के साथ मारपीट कर बंधक बनाया । इसके बाद वारदात को अंजाम दिया घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां शराब दुकान में हुई है । लूट की सूचना के बाद मौके पर बीपी राजभानु,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, टीआई उमेंद्र टंडन, आबकारी उपनिरीक्षक वैभव मित्तल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए । बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार को बैंक बंद होने की स्थिति में बिक्री के राशि को भट्टी में ही रखा गया था । जिसकी खबर बदमाशों को मिल गई और इस वारदात को अंजाम दिया गया । एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि 4 लोगों के शामिल होने की आशंका है । चोर रात लगभग 2 बजे बाइक से पहुंचे थे । सुरक्षा में मौजूद गार्ड के साथ मारपीट कर ताला तोड़कर अंदर चेस्ट को ले गए, जिसमें 14लाख रुपए थे ।जाते समय वहां के गार्ड को बंधक बना दिया । जैसे-तैसे बाहर निकलकर अर्जुनी थाना को खबर की सूचना मिलते ही सभी पहुंचे सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है पता तलाश की जा रही है बता दें कि अगस्त महीने में इसी तरह की घटना आरंग के ग्राम गुल्लु में सामने आई थी. आरोपी लूट के बाद फरार हो गए. जिसकी पुलिस आज तक तलाश नहीं कर पाई है ।
शराब दुकानों में सुरक्षा और पैसे लाने ले जाने के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है, इसमें स्पष्ट रूप से उसकी लापरवाही सामने आ रही है. सुबह तक आबकारी अधिकारी भट्टी में नहीं पहुंचे थे ।सब इंस्पेक्टर पहुंचे थे लाइट भी बंद कर दिया गया था पुलिस द्वारा सीसी कैमरा खंगाला जा रहा है ।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!