बालाजी रामलीला में श्री राम ने किया बाली का वध

बागपत/उत्तर प्रदेश से विवेक जैन की रिपोर्ट…

श्री बालाजी रामलीला कमेटी खेकड़ा के तत्वाधान में पांडव पुलिया पर चल रही भव्य रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी राजीव कश्यप, सुरेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा व अजय शर्मा ने श्रीराम जी की आरती से किया।रामलीला मंचन में भव्य दृश्य के साथ बाली सुग्रीव युद्ध में श्रीराम द्वारा बाली वध करना, हनुमान जी को लंका में सीता जी की खोज के लिए भेजना, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका को तहस-नहस करना, अशोक वाटिका में रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध करना, मेघनाथ द्वारा हनुमान जी को ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर बंधक बनाना ,रावण द्वारा निर्देश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाना,वीर हनुमान द्वारा पूरी लंका को जलाकर राख करना आदि का मंचन किया। इसके अलावा कलाकार मनोज धामा, सुनील रुहेला व प्रेम शंकर आदि ने अपनी कॉमेडी से सभी दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। कलाकारों के अभिनय से सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए। वीर हनुमान की भूमिका मनोज जैन निभा रहे है, उनके मंचन की कला को सभी ने सराहा। सभी कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला को प्रदर्शित कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।इस दौरान श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन, सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चाली, मोहित जैन , मोहन बेदी, अंकुश जैन ,अरुण कुमार यादव, नरेश यादव, ललित तवर, अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत ,संजय वर्मा ,हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा अनिल शर्मा, सूरज डांसर ,अनुज कश्यप, नितिन सिंघल, अंकित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!