बागेश्वर मंदिर बागपत में चल रहे रामायण पाठ का पूर्णिमा को होगा समापन

  • पुराना कस्बा बागपत के अति प्राचीन बागेश्वर महादेव मंदिर में 25 दिनों से चल रहे रामायण के पाठ में मास्टर कर्मवीर सिंह ने बताये श्री रामायण जी पाठ को सुनने और सुनाने के फायदे
  • पुराने कस्बे के निवासियों द्वारा 14 जुलाई श्रावण मास के प्रथम दिन से प्रारम्भ हुए श्री रामायण जी के पाठ का श्रावण शुक्ल पूर्णिमा 12 अगस्त को होगा विधि-विधान के साथ समापन

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

पुराना कस्बा बागपत के अति प्राचीन बागेश्वर महादेव के मंदिर में 14 जुलाई श्रावण मास के प्रथम दिन से श्री रामायण जी का पाठ चल रहा है जिसमें भक्तिमय भजनों के माध्यम से श्री रामायण जी के पाठ को सुनने और सुनाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा है। रामायण का पाठ करने वालों में से एक मास्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि रामायण में जीवन से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर समाहित है। बताया कि श्रावण मास में रामायण का एक महीने का पाठ रखा गया है और आज पाठ का 25वां दिन है। प्रतिदिन दोपहर को 1 बजे से शाम को 4 बजे तक श्री रामायण जी का पाठ होता है। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा 12 अगस्त को श्री रामायण जी का यह पाठ पूर्ण होगा। बताया कि हिन्दू कलेंड़र के अनुसार श्रावण मास को वर्ष के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए यह सबसे अच्छा समय माना जाता है। श्रावण मास के अधिपति देवता भगवान शिव है और इस महीने में भगवान श्री राम और भगवान श्री नारायण का गुणगान करने से भगवान शिव, ब्रहमा सहित समस्त देवी-देवता प्रसन्न होते है। रामायण का श्रावण के पवित्र-पावन महीने में पाठ करने से भगवान शिव और भगवान श्री विष्णु जी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है और जन्म-मरण के भवबंधनों से मुक्ति मिलती है। 25वें दिन श्री रामायण जी पाठ में मंदिर के पंडित अनिरूद्ध मिश्रा, जीत सिंह चौहान, भंवर सिंह ब्रहमचारी, मास्टर कमलेश चौहान, अतरकली चौहान आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!