
बिलासपुर/ रायगढ़ युनियन बैंक के अंचल प्रमुख रूप लाल मीणा जी द्वारा बिलासपुर संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर शहर में उपस्थित हुवे, मीणा जी द्वारा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ व्यवसाय से संबंधित कार्यों को जाना साथ ही त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही बैंक की नवीन योजनाओं का लाभ आम जन को मिले इसके लिए प्रयास करने का निर्देश दिया । इस कड़ी में अंचल प्रमुख द्वारा रायगढ़ में नई एम एस एम ई शाखा का उद्घाटन कर लघु एवम मध्यम वर्ग के व्यापारियों को कम ब्याज की दर से ऋण देने की बात कही साथ ही यूनियन बैंक द्धारा लघु उद्योग को नई ऊंचाई देने की अपनी पहल को बतलाया, प्रेस वार्ता के दौरान अंचल प्रमुख ने यूनियन बैंक की नवीन योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा की जो ग्राहक के हित में काफी लाभकारी होगा। इस प्रेस वार्ता में यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख श्री परमजीत सिंह, ऊप क्षेत्र प्रमुख श्री सीता राम भोई, मुख्य प्रबंधक इंद्रजीत घोष, विशाल सिंह, राजेश सिंह,वीणा प्रसाद एवम समस्त शाखा के प्रबंधक उपस्थित हुवे।








Comments are closed.