ग्रामीणों का भारी विरोध:- चिचोली मे आईटेक मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड की जनसुनवाई…

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

सांकेतिक फोटो

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा खरोरा के बिच स्तिथ ग्राम चिचोली मे आईटेक मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जनसुनवाई दिनांक 15/07/2022 को ग्राम चिचोली मे आयोजित की गई है वही लगातार क्षेत्र मे बड़े उद्योग स्थापित हो रहे है पर इसकी जानकारी किसी प्रकार से गांव के ग्रामीणों व आस पास के जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जाती वही जनसुनवाई बड़े गुपचुप तरिके से की जाती हैँ ताकि लोग विरोध न कर सके ।

चिचोली मे आईटेक मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड की जनसुनवाई है, 10 एकड़ मे लगने वाले इस उद्योग की सुचना किसी को नहीं दी गई वही ग्रामीण इससे खासे नाराज है और ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर बड़े प्रदर्शन करने की चेतवानी भी दी है और कहा की उन्हें विकास के झूठे सपने के बदले मौत का सौदा नहीं चाहिए अभी वह खेती कर जीवन व्यापन कर रहे है वही उद्योग लगने के बाद प्रदुषण, सड़क दुर्घटना और भूजल समस्या से उन्हें गुजरना पड़ता है जो उन्हें किसी क़ीमत पर स्वीकार नहीं ।
उन्होंने यह भी कहा की प्रस्तावित प्लांट से पर्यावरण एवं खेती किसानी पर संकट उत्पन्न हो जाएगा और अगर प्लांट प्रबंधन फिर भी चिचोली में उद्योग लगाता हैं तो क्षेत्रवासियों की छः सूत्रिय माँगे उन्हें माननी होगी ।
यह हैं प्रमुख माँगे –
१. स्थानीय लोगों को प्लांट में नौकरी देने हेतु क़ानूनी करारनामा प्लांट प्रबंधन द्वारा किया जाए ।

२. प्लांट की जल आपूर्ति के लिए सिंचाई परियोजनाओं से पानी ना ले कर कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था प्लांट प्रबंधन द्वारा की जाए ।

३. पर्यावरण के बचाव के लिए प्लांट द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उत्सर्जन एवं वेस्ट पदार्थों के निस्तारण की व्यवस्था की जाए ।

४. प्रस्तावित प्लांट स्थल के बग़ल में स्कूल को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था प्लांट प्रबंधन द्वारा स्वयं के खर्चे पर की जाए ।

५. प्रभावित क्षेत्र के १० किमी के अंदर आने वाले समस्त रहवासियों का प्राथमिक मेडिकल इन्शुरन्स प्लांट प्रबंधन द्वारा करवाया जाए ।

६. प्लांट के वाहनों के परिवहन के लिए गाँव से बाहर अलग से बाईपास रोड का निर्माण प्लांट प्रबंधन द्वारा करवाया जाए ताकि गाँव के अंदर से प्लांट के वाहन ना निकले ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!