हर्षउल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा के ररुहाराम मिडिल स्कूलबांस टाल में शुक्रवार को हर्ष उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया और छात्रों को मिठाई खिलाकर पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीएनबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश चंदानी. मुख्य अतिथि जनसेवक प्रकाश मेघानी श्रीमती सुधा केसरवानी. शाला विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम वर्मा एवं शाला के समन्वयक श्री पांसे एवं शाला विकास समिति की तीजन नारंगे कि विशेष उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर राज्य गीत अरपा पैरी के पार गायन कर किया गया|

इस अवसर पर प्राचार्य राजेश चंदानी ने बच्चों का तिलक कर उनका मुंह मीठा कराते हुए कहा कि आज जिन बच्चों का हम तिलक लगाकर स्वागत कर रहे हैं कल इन्हीं में से कोई न कोई नेता आईएएस आईपीएस इंजीनियर डॉक्टर बनेगा.. और जब इन बच्चों को पढ़ाने वाले शिशक देखेंगे तो उन्हें याद आएगा कि हम ही ने इसे पढ़ाया था तो इनसे ज्यादा खुशीउसको मिलेगी.. श्री चंदानी ने शिक्षकों से कहा शिक्षकों को जो दायित्व दिया है उस पर खरा उतरने के लिए सभी को पूरी ईमानदारी के से प्रयास करने की जरूरत है बच्चों के भविष्य अब उनके हाथ में है|उन्होंने बच्चों से कहा कि वह स्कूल में रोज आए और मन लगाकर पढ़ें और अच्छे नंबरों से पास हो ताकि स्कूल के साथ माता-पिता का नाम रोशन कर देश के अच्छे नागरिक बने|
प्रकाश मेघानी ने कहा देश का भविष्य नेताओं के हाथों में नहीं बल्कि शिक्षकों के हाथ में है क्यों कि शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाते हैं और बच्चे देश का भविष्य संवार ते हैं। इस मौके पर श्री मेघानी ने पहली से आठवीं तक के सभी 200 बच्चों को पेन का वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!