
कोरबा/ दो दिवसीय सपरिवार जिला कोरबा के दौरे पर रहे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक अभिनव अग्रवाल(IAS) इनसे भाजपा जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के मो. न्याज नूर आरबी ने गरीबों को बटने वाले शासकीय चांवल में जिला कोरबा के अरबों – खरबों के भ्रष्टाचार, सैकड़ों – हजारों टन अमानक चांवल, कई प्रकार के जांच में की गई लापरवाही की शिकायत का कार्यवाही हेतु मार्मिक पत्र सौंपते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग भ्रष्टाचारी सिस्टम को समझाते हुए आज विभाग द्वारा आरक्षित किए हुए गेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें विभागीय चर्चा शिकायत के बाद आश्वासन दिया गया कि रायपुर पहुंचकर विभागीय सचिव महोदय से चर्चा कर अवगत करते हुए कड़ी कार्यवाही कराने की बात कही व भविष्य में किसी भी प्रकार की जानकारी/शिकायत के लिए रायपुर मंत्रालय आकर मुलाकात करने के लिए भी न्यौता दिए ।
इस मौके पर राजकुमार दुबे के अलावा विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।








Comments are closed.