
तिल्दा / नेवरा / सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कॊहका नेवरा में 10 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले आहता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु भूमिपूजन राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के करकमलों द्वारा किया गया।
यहां बताना लाजमी होगा की महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनते ही लक्ष्मीनारायण वर्मा ने उक्त निर्माण कार्य के लिए राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा से राशि स्वीकृत करवाई जहां राज्यसभा सांसद मद से उक्त राशि ग्राम पंचायत कोहका आई व आज उसका भूमिपूजन राज्यसभा सांसद की उपस्थित हुआ।
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय के विकास कार्यो के लिए कोई कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर के अध्यच देवा दास टंडन, काेहका के सरपंच सहदेव कुर्रे, सरपंच प्रतिनिधि ललित कुर्रे, सभापति, नंदलाल लालवानी, प्रदीप अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के सदस्य, स्वेजा परवीन, अमजद खान, निखिल वाधवा, प्रशांत गुप्ता, आशीष गोयल, प्रमोद वर्मा, सीनोधा सरपंच लक्ष्मण गिरी, आदि सहित महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ, व भारी संख्या में गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।
इसके पहले राज्यसभा सांसद छाया वर्मा का प्रभारी प्राचार्य दीवान व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लष्मीनारायन वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने लैब आदि का निरीक्षण भी किया।







Comments are closed.