महामंत्री दीपक वर्मा( सिर्वे ) किसानों की मांग को लेकर किसानों के साथ पहुचे बिजली आफिस

तिल्दा/नेवरा/
तिल्दा नेवरा समीपस्त ग्राम सिर्वे में इन दिनों आंधी तूफान के कारण लगातार बिजली के तार टुटते ही जा रहे है जिसकी वजह से किसानों को रवि फसल के लिए पर्याप्त पानी की पूर्ति नही हो पा रही है । जिससे किसान लगातार परेशान है बिजली 11 kb अटल ज्योति किसानी लाइन 25-30 साल पुरानी हो चुकी है तथा जर्जर स्तिथि में आ चुकी है साथ ही बिजली के पोल भी 25-30 साल पहले लगने के कारण दूर दूर लगा हुआ है तथा अब वह भी झुक कर कमजोर स्तिथि में आ चुका है । तार टूटने के बाद जब भी में बिजली आफिस कॉम्पेन किया जाता है तुरंत ही रिपेरिंग कर दिया जाता है । तथा कनिस्ट अभियंता जी के द्वारा किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो,लगातार बिजली मिलते रहे तथा कटौती न हो इसके लिए मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है । आस पास के ग्रामीण किसान कनिष्ठ अभियंता की तारीप करते नजर आते है कि वे किसानों के समक्ष जो बिजली की परेशानी आती है उन्हें तुरंत हल करने का पूर्ण प्रयास करते है । दीपक वर्मा ने कहा की किसानों की मांग है कि यह 11kb तार को पूरा बदल दिया जाए जिससे अगले जून महीने से खेती चालू होने वाली है जिसमें सभी किसान बोर का उपयोग करेंगे लगातार बोरवेल चलने के कारण लोड बढ़ जाएगा । जिसके लिए तार को पूर्ण बदल दिया जाए जिससे किसानो को आगे किसानी में परेशानी न हो । कुछ कुछ जगह के पोल भी झुक चुके है जिससे तार नीचे आ चुका है जिसके कारण जान मान की हानि हो सकती है । पोल चुकने के करण तारो में शॉट सर्किट होता जा रहा है जिसके कारण फ्यूज उड़ जाता है । छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के आदेशानुसार साम 5 से रात 11 बजे तक अटल ज्योति बिजली लाइन बन्द रखा जाता है जिससे किसानों को बहुत अधिक पानी की असुविधा होती है किसान परेशान है । ऐसे में तार टूट जाने से 1 या 2 घंटे भी बिजली बंद रहने के कारण खेतो में फसलों में पानी की पूर्ति नही हो पा रही है । ग्रामीणों की ओर से बिजली आफिस में इस संदर्भ में आवेदन दिया गया । किसानों ने आग्रह किया है कि बिजली लाइन को बरसात से पहले दुरुस्त कर दिया जाए । दीपक वर्मा के साथ आवेदन देने पहुँचगे गणेश राम वर्मा , रेवाराम धीवर , सुनहर वर्मा, राजकुमार मढ़रिया , टेकु धीवर, तामेश्वर निषाद , जो किसान अपने खेतों को छोड़ कर नही जा पाए उन्होंने अपना हस्ताक्षर किया कि हम सभी किसानो की मांग है ।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!