
तिल्दा/नेवरा/ श्री खाटू श्याम मंदिर का 22 वां स्थापना दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक उत्सव के तहत ध्वज यात्रा तथा श्याम प्रभु का जागरण होगा। आयोजक मंडल के सौरभ शर्मा ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 16 मई को निशान यात्रा शाम 6 बजे श्री राधाकृष्ण मन्दिर बनियापारा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री श्याम मंदिर नेवरा तक जाएगी। इसमें पांच सौ एक श्याम भक्त ध्वजा लेकर चलेंगे। यात्रा में श्री श्याम प्रभु का आकर्षक दरबार भी होगा। 17 मई को माहेश्वरी भवन नेवरा में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जागरण होगा। जिसमे भजनो की अमृत गंगा सुरभि चतुर्वेदी (जबलपुर ), विष्णु सागर सूफी (गंगानगर वाले ) प्रवाहित करेंगे।







Comments are closed.