प्रलेस के तत्वावधान में कविता चौराहे पर का आगाज,अंचल में पुस्तक प्रकाशन हेतु अनुदान प्रदान करेगा लेखक संघ

कोरबा / देश में प्रगतिशील लेखकों की प्रतिनिधि संस्था प्रगतिशील लेखक संघ जिसकी स्थापना के प्रथम अध्यक्ष उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद थे की छत्तीसगढ़ी इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कोरबा, अंबिकापुर , रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव , रायपुर, बिलासपुर जशपुर, कांकेर, जगदलपुर के कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भागीदारी की। प्रगतिशील लेखक संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कथाकार लोक बाबू, सहित सचिव नथमल शर्मा, रवि श्रीवास्तव, रफीक खान, संजय शाम, परमेश्वर वैष्णव, विश्वासी एक्का, अशोक शिरोडे़ आदि ने भागीदारी की ‌।
प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोक बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि आज लेखक और प्रकाशक के संबंधों पर प्रश्न लगा हुआ है लेखक चाहता है कि उसकी लिखी हुई किताब प्रकाशक प्रकाशित कर दे और दूसरी तरफ प्रकाशक रॉयल्टी नहीं देता। हमें आज सोशल मीडिया को अपने लेखन का मंच बनाना होगा और अपने लेखन को उत्कृष्ट जनहितकारी बनाएं।
श्री नथमल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और अपने संबोधन में कहा कि और औद्योगिक नगर कोरबा के साथी कविता चौराहे पर कार्यक्रम का श्री गणेश करना चाहते हैं जो एक सकारात्मक प्रयास रहेगा कभी यह कार्यक्रम बिलासपुर में बहुचर्चित हुआ था।
लेखक संघ की बैठक में सुरेशचंद रोहरा ने भागीदारी की और कोरबा ईकाई के गतिविधियों के संदर्भ मे सभी जानकारियां बैठक में रखीं ।
श्री रोहरा ने जानकारी दी है कि कोरबा में प्रगतिशील लेखक संघ इकाई का पुनर्गठन संरक्षक शिवशंकर अग्रवाल के निर्देश अनुरूप किया जा रहा है और साहित्यिक लेखन और प्रकाशन की गतिविधियों में गति लाई जाएगी। लेखकों की पुस्तकों के प्रकाशन के लिए अनुदान की योजना भी प्रगतिशील लेखक संघ कोरबा में बनाई गई है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!