बलौदाबाजार विधायक प्रमोद कुमार शर्मा परशुराम जयंती में शामिल हुए

तिल्दा/नेवरा/ भगवान श्री परशुराम जयंती 3 मई को तिल्दा नेवरा में मनाई गई इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की शाम 5:00 बजे पूजा अर्चना कर नेवरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से बलोदा बाजार विधानसभा विधायक प्रमोद शर्मा की उपस्थिति मैं बाजे गाजे के साथ भगवान के जयकारों के साथ झूमते नाचते गाते ब्राह्मण समाज के युवा पुरुष वर्ग महिला एवं बच्चों के द्वारा शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम जी का उद्घोष करते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शाम को 7:00 बजे परशुराम भवन नेवरा में पहुंची । जगह जगह समाज के लोगों द्वारा घरों के सामने आरती उतारी गई साथ ही परशुराम भवन में अभिनंदन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी व समाज के वरिष्ठ रमन लाल शर्मा, शंकर शर्मा, डॉक्टर यू एस तिवारी, रामअवतार पांडे, सूरज नारायण शर्मा, भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना करके माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत समाज के लोगों द्वारा किया गया व पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ ब्राह्मण समाज की महिला वर्ग व बच्चों ने खेल की विभिन्न प्रतियोगिता विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । इस अवसर पर श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि तिल्दा नेवरा ब्राह्मण समाज इस तरह का आयोजन कर, समाज में एकीकरण कर छत्तीसगढ़ विकास में अग्रसर है समाज के हित में व समाज के युवा वर्ग महिला वर्ग व बच्चों में जो रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से जो प्रस्तुति की गई उसे यह स्पष्ट होता है की समाज उन्नति की ओर है उन्होंने भगवान परशुराम के बताए गए मार्ग पर चलने, समस्त उपस्थित लोगों से आव्हान किया साथ ही कहा की समाज के भवन के लिए प्रयास कर जो वरिष्ठ उनके द्वारा निर्मित भवन को और अधिक सुंदरता प्रदान करेंगे साथ ही कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा व संचालन कैलाश शर्मा ने किया, इस अवसर पर समाज के रमेश शर्मा, दया शंकर पांडे, राजू शर्मा, दिलीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अवतार शर्मा, शंकर शर्मा, विनय पात्रों, जितेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा, रोशन शर्मा, विपुल शर्मा, केदार शर्मा व अनेक समाज के लोग उपस्थित थे, समाज के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे परशुराम जी की जयंती के अवसर पर पूरा तिल्दा नेवरा में जय जय जय जय परशुराम जय जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर भक्ति भाव में दिखा बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा भगवान की भव्य शोभायात्रा में झूमते गाते नजर आए ।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!