सांसद की पहल पर बनेगी ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों सड़कें कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए राशि स्वीकृत

कोरबा संसदीय क्षेत्रांतर्गत रामपुर व कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों सड़कों के लिए करोड़ों की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण एवं विकास विभाग ने जारी कर दिया है, सड़कों के निर्माण के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की पहल पर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जिन सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है उनमें रामपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सरगबुंदिया से कटबितला 356.84 लाख, रामपुर व्हाया मदवानी 165.86 लाख, केरवाद्वारी व्हाया देवरी 623.30 लाख, कनकी से जोगीपाली 630.61 लाख के अलावा कटघोरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत फूलझर रंजना तिलवारीपारा 872.64 लाख, कटघोरा-कोरबा से झोरा व्हाया गांगपुर 282.52 लाख, अरेतरा रोड व्हाया 335.77 लाख एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्रांतर्गत गुरसिया-जटगा व्हाया मातिन 803.25 लाख, रानी-अटारी से पसान व्हाया सिंघिया 353.80 लाख, रानी अटारी से पसान पिपरिया 419.07 लाख। इसी तरह कोरिया जिला अंतर्गत जूनापारा से कुण्डली, आमापारा, चचोरा 1507.50 लाख, बहरसी से व्हाया खादाखोद 259.59 लाख, सरसताल से जरौंदा व्हाया फुग्गा सरझरिया 434.06 लाख की विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा सहित रामपुर व कोरिया जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई मुलाकात में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए राशि स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास विभाग से पहल प्रारंभ की थी, जिसके बाद इन सड़कों के लिए राशि जारी कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को लेकर कोरबा सांसद ने कलेक्टर कोरबा व कोरिया को शीघ्रता से निर्माण प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। उपरोक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई व विनोद अग्रवाल ने दी है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!