चाकू दिखाकर स्पंज आयरन से भरे ट्रक को लूटने की कोशिश, वाहन चालक को भी किया अगवा

तिल्दा/नेवरा/से निखिल वाधवा की रिपोर्ट

तिल्दा/नेवरा/ नेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकू दिखा कर अपहरण और लूटपाट का मामला सामने आया है। 4 आरोपी ने चाकू की नोक पर इस घटना को अंजाम दिया है। दरअसल तिल्दा नेवरा के औधोगिक क्षेत्र में स्थित ‘पास लॉजिस्टिक’ के एक माल वाहक ट्रक जिसमे 55 टन स्पंज आयरन भरा हुआ था। जिसकी कीमत लगभग 20-25 लाख रु बताई गयी है को लूटने का प्रयास किया गया। घटना में सरोरा स्थित हाईटेक पावर इस्पात के मेन गेट के सामने से चार आरोपियों ने वहां चालक सहित ट्रक को कब्ज़े में ले लिया और वहां से फरार हो गए। अगवा किये गए वहां चालक से बदसलूकी करते हुए आरोपियों ने चालाक के पास रखे सारे पैसे लूट लिए।

ट्रक छोड़ कर भागे आरोपी

आरोपी कब्ज़े में लिए ट्रक के साथ धरसींवा की ओर जाने लगे। धरसींवा मार्ग में पड़ने वाले टोल गेट पहुंचने पर आरोपी सुरक्षा कर्मियों को देख कर घबरा गए और उन्होंने ट्रक को टोल गेट के पहले नाले में गिरा दिया और ड्राइवर को ट्रक में छोड़ कर भाग गए। घटना के बाद वाहन चालाक के बताये अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!