
राजनांदगांव । डोंगरगांव के ग्राम छिड़ो की 95 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी महिला मुनगाबाई ने कोरोना संक्रमण की बीमारी को मात दी है। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति एवं हिम्मत से वे ऐसा कर सकी। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वे कोविड-19 केयर सेंटर डोंगरगांव में भर्ती थीं, जहां डॉक्टर की निगरानी में वे स्वस्थ हुईं और उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है।






Comments are closed.