8 माह से लापता महिला आरक्षक वृंदावन में मिली, लौटने से किया इनकार

रायपुर/ 8 महीने से ड्यूटी से गायब  महिला आरक्षक वृंदावन के एक आश्रम में मिली है। रायपुर पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला लेकिन उसने लौटने से इंकार कर दिया।
राजेंद्र नगर रायपुर के महावीर नगर इलाके में रहने वाली महिला सिपाही अंजना सहिस पीएचक्यू में पदस्थ थीं। वह करीब 8 माह पहले ड्यूटी से नदारद हो गई। इस बीच रायपुर पुलिस की ओर से उसे ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कई बार पत्र भेजा और संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बीते 19 अगस्त को रायगढ़ में रहने वाली उनकी मां ने वहां के थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रायगढ़ पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज करके उसे राजेंद्र नगर रायपुर थाने में भेज दिया। राजेंद्र नगर पुलिस ने 21 अगस्त को अंजना की तलाश के लिए टीम बनाई। अंजना के मोबाइल फोन और सिम कार्ड को सर्विलांस में लिया गया। उसका सिम कार्ड बंद मिला लेकिन मोबाइल फोन का लोकेशन कटनी में मिला। कटनी में यह हैंडसेट एक पुजारी के बेटे के पास से था, जिसने बताया कि इस फोन को उसने वृंदावन में एक महिला पुलिस से खरीदा है जिसने उसे अपना पहचान पत्र भी दिखाया था। इसके अलावा अंजना के एक बैंक खाते का भी पता चला जिसमें वृंदावन से ही लेन-देन किया जा रहा था।
राजेंद्रनगर पुलिस तलाश करते हुए वृंदावन पहुंची और आखिरकार गायब महिला आरक्षक एक शेड में पूजा सामग्री व फूल बेचती हुई मिल गई। रायपुर पुलिस ने उसे वापस चलने कहा तो वह पुलिस कर्मियों से उलझ गई। उसने कहा कि वह वयस्क है और किसी अपराध में उसकी तलाश नहीं है। वह अपनी मर्जी से यहां रह रही है अतः वे वापस जाएं। काफी अनुरोध के बाद आरक्षक ने स्थानीय थाने में जाकर अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने आरक्षक की मां से भी बात कराई लेकिन उसने लौटने से इंकार कर दिया। पुलिस उसका बयान लेकर वापस लौट गई है।
 
  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!