
दीपका क्षेत्र, ग्राम नोनबिर्रा।ग्राम नोनबिर्रा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। ग्राम की सरपंच श्रीमती पुष्पलता पोर्ते ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। सरपंच ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें आज़ादी के महत्व और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। बच्चों के उत्साह और प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, ग्राम पंचायत उपसरपंच दुर्गेश यादव, पंचगण नवरतन सिंह राजपूत, श्याम लाल पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।ग्रामवासियों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और विद्यालय परिसर में मिठाई वितरण किया गया।ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रबंधन ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया।










Comments are closed.