79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया संकुल नुनेरा के अंतर्गत पूर्वमाध्यमिक शाला रंगोले में 79वे स्वतंत्रता दिवस

79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया संकुल नुनेरा के अंतर्गत पूर्वमाध्यमिक शाला रंगोले में 79वे स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर ग्राम पंचायत रंगोले के जनप्रतिनिधि गण, एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रभात फेरी निकाल कर देश के वीर सपूतों की गौरव गाथा को जनमानस में नारे एवं ओजस्वी पूर्ण गायन से देश भक्ति की भावना पूरा गांव गली मोहल्ला मे जय कारे से गुंजित हो उठा प्रत्येक घर से उत्साह पूर्वक मातृशक्तियों द्वारा भारत माता एवं वीर शहीदों की तेल चित्र की पूजन कर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई हाथों में ध्वज लेकर छोटे-छोटे उत्साहित बच्चों का पैदल मार्च आकर्षण का केंद्र बना रहा ग्राम पंचायत रंगोले के सरपंच श्री शिव सिंह मरावी एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती माया रूपेश कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम मे तिरंगे झंडे को सलामी देकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश भक्ति से भाव विभोर हो गए बच्चों के द्वारा सामूहिक नृत्य,नाटक, कविता, भाषण से मंत्र मुग्ध होकर तालियों की गड़गड़ाहट से प्रोत्साहित किया गया मंचस्थ अतिथियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर संप्रेम राशि भेंट कर उनकी खुशियों भरी उत्साह को उत्साहित करते रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में संबोधन करते हुए कहां की यह दिन सिर्फ झंडा रोहण ही नहीं बल्कि उन वीर सपूतों की बलिदान,त्याग, और संघर्षों की दास्तान को जीवन पर्यंत याद करते रहना एवं देश के प्रति सच्ची श्रद्धा,भाईचारा,प्रेम पूर्वक देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की गई स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय श्रीमती माया रूपेश कंवर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 08 विशिष्ट अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत रंगोले श्री शिव सिंह मरावी, श्री एस के गुप्ता प्रधान पाठक माध्यमिक शाला रंगोले की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री रुपेश कंवर श्रीमती ज्योति चौहान, श्री सहारे लाल कंवर, पंच श्रीमती सीमा कंवर, श्रीमती पुष्पा चौहान,, श्रीमती संतोषी महंत, श्री फिरन सिंह, श्री माखन सिंह, शिक्षक श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री विजय तंवर प्रधान पाठक, अतिथि शिक्षक ज्योति महंत, श्रीमती अन्नुलता कंवर, श्री विजय देवांगन, श्री संत लाल यादव, श्री चरण दास महंत, एमडीएम समूह के श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती सूरज बाई एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!