70 लाख कैश और 2 किलो सोना ED ने किया जब्त, लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी के घर हुई छापेमारी

बिहार / आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के रेल मंत्री कार्यकाल में नौकरी के बदले जमीन केस के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देशव्यापी रेड में यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत लालू की तीन बेटियों के पास से 70 लाख रुपए कैश, 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना और 900 अमेरिकी डॉलर बरामद हुआ है।

बरामद सोने में 1.50 किलोग्राम जेवर हैं जबकि 540 ग्राम सोने का सिक्का है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, बिहार और झारखंड के कुल 24 ठिकानों पर छापा मारा गया था। तेजस्वी यादव के अलावा लालू की तीन बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव के घर पर भी रेड डाला गया। पटना में लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता अबु दुजाना के घर पर भी छापा मारा गया है। जॉब फॉर लैंड स्कैम में सोमवार को ही पटना में सीबीआई की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।

राबड़ी से पूछताछ के अगले दिन दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर सीबीआई की टीम ने पूर्व सीएम लालू यादव से भी इस केस में पूछताछ की थी। तेजस्वी यादव की पत्नी मां बनने वाली हैं और वो दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ थे जब यह छापा पड़ा। लालू, राबड़ी और मीसा को इस केस में दिल्ली की अदालत में 15 मार्च को पेश भी होना है।

  • Related Posts

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प बिलासपुर रेल्वे परिक्षेत्र बांग्लायार्ड वार्ड नं 69 बारा खोली चौक पर श्री…

    Read more

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    Comments are closed.

    You Missed

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    error: Content is protected !!