बांध टूटने से अब तक 7 की मौत, 3 लाश बरामद

छग बलरामपुर। जिले के लुत्ती जलाशय बड़ा हिस्सा मंगलवार की रात को टूट गया। जलाशय टूटने से इसके नीचे स्थित दो घर चपेट में आ गए। एक ही परिवार के छह लोगों के साथ कुल सात लोग बह गए। इनमें से तीन की लाश बरामद कर ली गई है। मृतकों में सास और दो बहू हैं। इस परिवार के तीन बच्चों के साथ एक ग्रामीण का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना से गांव में हाहाकार मचा हुआ है।देर रात को ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ,पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। सुबह से बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में गांववाले लापता लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत विश्रामनगर के ग्राम धनेशपुर में जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 1980 – 81 में जलाशय का निर्माण कराया गया था। दो ओर से पहाड़ से घिरे जलाशय में एक ओर से नाला का पानी आता है। 10-12 साल पहले जलाशय में सीपेज हुआ था। उस दौरान इसका मरम्मत कराया गया था।

  • Related Posts

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    रायपुर 9 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण…

    Read more

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
    error: Content is protected !!