7 जुलाई तक बढ़ाया गया वैक्सीनेशन शिविर

तिल्दा/ नेवरा/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर तिल्दा इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्थानी हरे माधव भवन में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर मैं सात्विक माहौल और चेंबर के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार को देखते हुए भारी संख्या में लोग उत्साहित होकर वैक्सीनेशन करवाने पहुंच रहे थे परंतु डोज की सीमित उपलब्धता के कारण काफी लोगों का वैक्सीनेशन होने से बच गया ।
वैक्सीनेशन करवाने वालों के उत्साह को देखते हुए चेंबर के स्थानीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी जी को स्थिति से अवगत कराया उन्होंने कहा 100% वैक्सीनेशन से ही तिल्दा नेवरा को सुरक्षित किया जा सकता है ।
भले इसके लिए चेंबर को अभियान कुछ दिन और जारी रखना पड़े इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने हरे माधव पपरमार्थ समिति से चर्चा की कि भवन में वैक्सीनेशन 7 जुलाई तक विस्तारित किया जा रहा है जिसके लिए हरे माधव परमार्थ समिति ने सहर्ष स्वीकृति दे दी इसके बाद स्वास्थ्य विभाग बीएमओ से चर्चा कर हरे माधव भवन में वैक्सीनेशन शिविर 7 जुलाई तक विस्तारित किया गया है ।

वैक्सिंग शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी से पूरा समय दे रही है ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर तिल्दा इकाई के रमेश विरानी, राजेश कोटवानी,कन्हैया हरीरामानी, राजा खूबचंदानी, राहुल तेजवानी, मनीष कोटवानी,निलेश वाधवा, कैलाश गांधी, राजेश जेठवानी, सागर गिंडलानी,सुमित गोंदवानी
प्रतिदिन वैक्सिंग सेंटर पहुंचकर वैक्सीनेशन के कार्य में सहायता कर रहे हैं व सोशल मीडिया के माध्यम से वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी, रोज की उपलब्धता व वैक्सीनेशन की जानकारी दे रहे हैं ।
चेंबर प्रतिनिधियों ने अपील की है की क्योंकि शनिवार को दुकानें बंद रहती हैं व मार्केट भी ठंडा रहता है इसलिए कल शुक्रवार को व्यापारी अपना वैक्सीनेशन करवा कर शनिवार का दिन आराम कर ले और रविवार से वापस अपने कार्य में लग जाएं।
चेंबर प्रतिनिधि मनीष कोटवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से शासन के साथ मिलकर वैक्सीनेशन का महा-अभियान चलाया जा रहा है हमारी प्राथमिकता है 100% वैक्सीनेशन जिस प्रकार तीसरी लहर का अनुमान लगाया जा रहा है , उससे बचने का एक ही मात्र उपाय है वो है वैक्सीनेशन मैं सभी नगर वासियों से अपील करता हूँ वैक्सीन जरूर लगवाएं।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!