
तिल्दा/ नेवरा/ जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने कहा कि खेतिहर मजदूरों को 6 हजार की प्रोत्साहन राशि की भूपेश सरकार ने घोषणा की है वह बहुत ही लाभदायक है खेतिहर मजदूरों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए यह नया कदम है । खेती किसानी के समय में मजदूरी करके जैसे तैसे अपना जीवन यापन करते हैं वही लॉक डाउन में कोरोना महामारी से जूझ रहे खेतिहर मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा 6 हजार सालाना देने की की घोषणा बहुत ही लाभकारी योजना है । छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इतिहास में पहली बार अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की सोच से निश्चित रूप से 15 लाख खेतिहर मजदूरों को इसका फायदा मिलेगा । खेतिहर मजदूर खेती किसानी खत्म हो जाने के बाद दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में पलायन करते थे उन्हें शोषण, उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था । 19 कोविड का दुष्परिणाम इन्हीं वर्गों को अधिक पड़ा है 6 हजार में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ भी खेतिहर मजदूरों को मिल सकेगा जिला पंचायत सभापति युवा किसान नेता राजू शर्मा ने बताया कि इस योजना का लाभ मजदूरों को मिलेगा । 8 महीने से किसान तीन काला कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं केंद्र सरकार ने कभी भी खेतिहर मजदूर की चिंता नहीं की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सोच निश्चित रूप से किसान हितैषी है । मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हित के लिए काम कर रही है ।







Comments are closed.