KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी से लगातार स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन शनिवार को वार्ड क्रमांक 02 पटेलपारा और वार्ड क्रमांक 03 साकेत नगर में मेगा स्वच्छता ड्राइव संचालित की गई। इस दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वयं वार्डों में पहुंचे और गली-गली पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को नालियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत नालियों के ऊपर लगे स्लैब हटाकर अंदर तक सफाई की गई। सड़कों के किनारे जमी धूल-मिट्टी, झाड़ियों और कचरे को हटाया गया तथा कचरे का तत्काल उठाव और परिवहन कराया गया। साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम भी सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्डों में घर-घर जाकर रहवासियों से चर्चा की और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने यह भी पूछा कि कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से पहुंच रहा है या नहीं और लोगों के घरों में डस्टबिन उपलब्ध हैं या नहीं।

इसी दौरान डी.डी.एम. रोड स्थित एक होटल संचालक द्वारा किचन का अपशिष्ट नाली में डालने का मामला सामने आया, जिससे नाली जाम हो रही थी और गंदगी फैल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने संबंधित होटल संचालक पर 5000 रुपये का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। निगम अमले ने मौके पर ही जुर्माना लगाया और भविष्य में नाली में कचरा न डालने की सख्त चेतावनी दी।

आयुक्त ने शहरवासियों से स्वच्छता महाअभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न डालें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें। उन्होंने प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग से बचने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के सहयोग से ही कोरबा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

नगर निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 मार्च को वार्ड क्रमांक 24 बुधवारी और वार्ड क्रमांक 26 रविशंकर शुक्ल नगर में भी विशेष मेगा स्वच्छता अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कार्य किए जाएंगे।

  • Related Posts

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    रिपोर्टर – अंजनी साहू सीपत। समीपस्थ मोपका में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संगीतमय कथा के तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहा। कथा वाचन…

    Read more

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”
    error: Content is protected !!