50 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार… चोरों के कब्जे से 1 किलो सोना बरामद

सक्ती/ चंद्रपुर थाना क्षेत्र मे पांच दिन पहले हुई 50 लाख की चोरी के मामले मे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे चोरी का सामान खरीदने और गलाने वाले भी शामिल है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को प्रेसवार्ता में किया। पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने बताया की चंद्रपुर निवासी मुकेश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की उसके घर से 10-11 जनवरी की दरम्यानी रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा घूसकर 8 नग सोने की बिस्किट, 3 नग हार, 1 नग सोन की चैन, 660 ग्राम का 2 कर्ण फूल और 30000 रुपए नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित किया। जिसमें जांजगीर और रायगढ़ जिले के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम आरोपी की पतासाजी मे लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने पुसौर के रहने वाले आरोपी सुरेश महाणा को उडिसा से पकड़ कर हिरासत में लिया। आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक 10-11 जनवरी की दरम्यानी रात प्रार्थी के घर अंदर घूसकर चोरी करना स्वीकार किया। जिसपर आरोपी के चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल व टार्च को जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त चांपा निवासी डंगेश्वर देवांगन के द्वारा चोरी का सामान छुपाने में मदद करना बताया जिसपर आरोपी के कब्जे से सामान को जप्त किया गया। आरोपी सुरेश महान द्वारा जिले में पूर्व में चोरी कर किरोडीमल नगर के कृष्ण प्रसाद सोनी और धनाजी झंडे के पास सोने चांदी के जेवरात विक्रय करना बताया। जिनके कब्जे से 950 ग्राम सोने के जेवर और 150 ग्राम चांदी को जप्त किया गया। पुलिस ने प्रकरण के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी सुरेश महाना का एसबीआई बैंक मे दो एकाउण्ट रायगढ़ और चांपा में है जिसमें लगभग दो लाख रूपये है जिसे सीज कर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!