कोरबा: पुल रेलिंग चोरी मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 2 नाबालिग समेत 17 गिरफ्तार

  कोरबा में नहर पुल से लोहे की रेलिंग चोरी के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 17 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

यह घटना 17 जनवरी 2026 की रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल पर हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने गैस कटर का उपयोग कर रेलिंग काट ली थी। शिकायत के आधार पर सीएसईबी चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने फरार 5 और आरोपियों को पकड़ा

जांच के दौरान पुलिस ने पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब फरार चल रहे 5 और आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए वयस्कों में मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी (42, निवासी झाझौर, सिवान, बिहार, वर्तमान में पम्पहाउस कॉलोनी), राजीव कुमार सिंह (34, निवासी तुलसीनगर), संदीप महत (22, निवासी साईं मंदिर के पास, मेजीनमाठा, पम्पहाउस), शिवनारायण सागर उर्फ शिवा (42, निवासी काली मंदिर के पीछे, पम्पहाउस) और आदित्य यादव उर्फ आदि (19, निवासी महावीर चौक, 15 ब्लॉक) शामिल हैं।

इन सभी खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले के संबंध में पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ एक विशेष अभियान भी चलाया है, जिसके तहत 7 दुकानों को सील किया गया है।

आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इनमें से एक आरोपी असलम को सीएसईबी चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरे इनामी आरोपी की तलाश जारी है। फरार आरोपी मुकेश साहू के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन तैयार कर भेजा जा रहा है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!