कोरबा । पोड़ीउपरोडा । कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत दुल्लापुर कोरबा कोरिया सीमा चिरमिरी मुख्य मार्ग को हाथियों के झुंड ने घंटों तक जाम कर रखा था, जिसके कारण वाहनों की आवाजही घंषटो बाधित हो गई थी, वाहनों की लंबी लाइन के कारण रोड जाम हो गया था, घंटों इंतजार के बाद हाथी के झुंड ने मुख्य मार्ग से छोड़ा अपना कब्जा, वन कर्मी अशोक श्रीवास ने बताया की बीती गुरुवार रात्रि को मुख्य मार्ग में विचरण करते रहे हाथियों के झुंड पर, केंदई वन परीक्षेत्र के समस्त स्टाफ द्वारा सक्रियता पूर्वक निगरानी रखी जा रही है, जिले के अंतिम छोर दुल्लापुर धनपुर सीमा में हाथियों के दल ने खूब चहल कर्मी की सारी रात विचरण कर कोरिया जिला के ग्राम पंचायत धनपुर के अनबोलनी जंगल में पडाव डाल, विश्राम करने की सूचना मिल रही है ।









Comments are closed.