ऋचा जोगी का जाति प्रमाणपत्र दुर्भावना में निलम्बित किया ताकि चुनाव लडऩे से रोक सकें-अमित जोगी

बिलासपुर ।
 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि ऋचा जोगी का जाति प्रमाणपत्र राजनीतिक दबाव और दुर्भावना में केवल इसलिए निलम्बित किया गया क्योंकि वे स्व. अजीत जोगी जी और डॉ रेणु जोगी की बहु और मेरे बेटे की मां हैं। सरकार किसी भी सूरत में मेरे परिवार को चुनाव लडऩे से रोकना चाहती है। 

मुंगेली जिला जाति सत्यापन समिति को केवल ऋचा जोगी का जाति प्रमाणपत्र निलम्बित करने का अधिकार है और जब तक उनका प्रमाणपत्र पूर्ण रूप से निरस्त नहीं किया जाता है, उनके नामांकन पत्र को स्वीकार करने के अलावा निर्वाचन अधिकारी के पास कोई दूसरा वैधानिक विकल्प नहीं है। वे पहले से ही उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुके हैं तथा इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी दे चुके हैं।

जकांछ गैर मान्यता दल की सूची में
एक अन्य बयान में अमित जोगी ने 20 दिसम्बर 2018 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि उनका दल छत्तीसगढ़ का एकमात्र मान्यता प्राप्त दल है पर ऑनलाइन नामांकन चिन्ह आबंटन प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने उनके दल को गैर मान्यता प्राप्त दलों की सूची में डाल दिया है। यह गलती है जो भूलवश हुई है या जान बूझकर, यह 17 अक्टूबर को समझ में आयेगा। उन्होंने ट्विटर पर चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग से कहा है कि लोकतंत्र के साथ इस प्रकार का मखौल चिंताजनक है। 

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!