प्रधान पाठक की लापरवाही उजागर, बिना सूचना के कई दिनों से विद्यालय से अनुपस्थित

कोरबा/करतला। कोरबा जिला के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औराई के आश्रित ग्राम गनियारी के प्राथमिक शाला भवन में जनपद सदस्य विश्राम राठिया की उपस्थिति में निरीक्षण टीम द्वारा अचानक स्कूल निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसमें पाया गया कि विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेन्द्र सिंह कंवर दिनांक 28 जून से 1 जुलाई 2025 तक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित थे। इस अवधि के दौरान उनकी अनुपस्थिति की जानकारी न तो विद्यालय के अन्य स्टाफ को थी और न ही कार्यालय को कोई सूचना दी गई थी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विद्यालय संचालन की नींव शिक्षक की समयपालनता और उत्तरदायित्व पर टिकी होती है। बिना सूचना के अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जाएगा और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा

एगी।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!