24 घंटे के अंदर हत्यारे गिरफ्तार बीयर बोतल से खुला हत्या का राज, तीन गिरफ्तार…..

बिलासपुर/ 14 अप्रैल की सुबह चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे मिले युवक की लाश के मामले से पुलिस ने आखिरकार 24 घंटे के भीतर पर्दा उठा दिया,  मृतक की पहचान अटल आवास सरकंडा निवासी दीपक यादव के रूप में की गई. घटनास्थल पर मिले बियर के बोतल मे लगे  स्केनर के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला. घटना के पहले  आरोपी दुर्गेश यादव और मनोज यादव ने व्यापार विहार स्थित शराब की दुकान से बियर खरीदा था, जहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की.

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक यादव का, सरकंडा की रहने वाली ललिता यादव से प्रेम संबंध था, जो कि उसके दूसरे प्रेमी दुर्गेश यादव को नागवार गुजरा, इस बात को लेकर दुर्गेश और ललिता के बीच आए दिन विवाद होते रहता था, विवाद को जड़ से खत्म करने दुर्गेश ने अपने साथी मनोज यादव और प्रेमिका ललिता के साथ मिलकर दीपक यादव की हत्या करने की योजना बनाई. आरोपी दुर्गेश यादव ने अपने कंपनी के ब्रेजा कार में  दीपक यादव को बैठाया, और अपने साथी मनोज यादव के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया.

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने काफी शातिर अंदाज में, घटना को अंजाम दिया, क्राइम पेट्रोल देखकर आरोपियों ने अपराध करने घटना को अंजाम देने क्राइम सीन क्रिएट किया. फिलहाल मामले के तीनों आरोपी दुर्गेश यादव उसकी प्रेमिका ललिता यादव और दोस्त मनोज यादव अब सलाखों के पीछे हैं.

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!