21 शतक ठोकने वाले शेहान जयसूर्या ने श्रीलंकाई टीम से तोड़ा रिश्ता, परिवार समेत छोड़ेंगे देश…

नई दिल्ली | श्रीलंका क्रिकेट टीम को शुक्रव्रार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसके एक प्रतिभावान ऑलराउंडर ने टीम से नाता तोड़ लिया. शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है, उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इसकी जानकारी दी. शेहान जयसूर्या ने बोर्ड को बताया कि वो देश छोड़कर अमेरिका बस रहे हैं. शेहान अपने पूरे परिवार के साथ श्रीलंका छोड़ रहे हैं.

बता दें शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 30 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. शेहान ने 12 वनडे और 18 टी20 मैचों में शिरकत की है. शेहान ने वनडे में एक अर्धशतक लगाया है. वहीं घरेलू क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने 21 शतक लगाए हैं.
29 साल के शेहान जयसूर्या पिछले साल उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली थी. श्रीलंका की टीम ने महज 28 रनों पर 5 विकेट गंवा दिये थे लेकिन इस बल्लेबाज ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया. शेहान ने दसुन शनाका के साथ मिलकर 177 रनों की साझेदारी की थी.
बता दें बीते कुछ महीनों में कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपना देश छोड़कर अमेरिका में बसने का फैसला किया है. इसमें कोरे एंडरसन, समी असलम, डेन पीट शामिल हैं. वहीं रस्टी थेरॉन पहले ही अमेरिका के लिए डेब्यू कर चुके हैं।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!