21 अगस्त को बागपत-गाजियाबाद जैन तीर्थ पर पहुॅंचेंगे हजारो श्रद्धालुगण

  • उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो में शुमार अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन मंडोला के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का मनाया जायेगा 50 वां अवतरण दिवस
  • महाराज श्री के जन्म जयंती महोत्सव में पाद प्रक्षालन, पिच्छी परिवर्तन, शास्त्र भेंट होंगे मुख्य आकर्षण का केन्द्र, जैन श्रावकों को जैन रत्न की उपाधि से किया जायेगा सम्मानित

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट..

21 अगस्त को उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो में शुमार अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन मंडोला गाज़ियाबाद के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 50 वां अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम शांतिसागर निकेतन मंड़ौला से पश्चिम की और सुभानपुर गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला सुभानपुर में आयोजित किया जायेगा। महाराज श्री के 50वें जन्म जयंती महोत्सव में बागपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, सोनीपत सहित उत्तर भारत से हजारों जैन श्रद्धालुगण शामिल होंगे। जन्म जयंती महोत्सव में महाराज श्री के पाद प्रक्षालन, पिच्छी परिवर्तन, शास्त्र भेंट महत्वपूर्ण आकर्षण का केन्द्र होंगे। इस अवसर पर जैन श्रावकों को जैन रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। आयोजक आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी ने बताया कि महाराज श्री का जन्म जयंती महोत्सव प्रसिद्ध जैन संत मुनि श्री नमिसागर जी, मुनि श्री सहजानंद जी, क्षुल्लक अनन्तसागर जी के पावन सानिध्य में मनाया जायेगा। बताया कि आने वाले सभी श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी है। आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष मनीष जैन पटवारी, महामंत्री संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रजनेश जैन, अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन परिवार के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, नंदिनी दीदी, रिजुता दीदी सहित उत्तर भारत के विभिन्न मंदिरों की कमेटिया महाराज श्री के 50 वें जन्म जयन्ती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!