2023 में होगा भगवान परशुराम के सबसे विशाल मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव

  • बागपत के विश्व प्रसिद्ध प्राचीन सिद्धपीठ भगवान परशुराम धाम में हुए दिव्य यज्ञ में इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य श्री कृष्णस्वरूप महाराज ने की शिरकत
  • बागपत के विश्व प्रसिद्ध तीनों सिद्धपीठों के शीर्ष नेतृत्व सहित राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने सर्व सुख-शांति के लिए डाली दिव्य यज्ञ में आहुतियां

बागपत/उत्तर प्रदेश/से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत के विश्व प्रसिद्ध प्राचीन सिद्धपीठ भगवान परशुराम धाम में भगवान परशुराम के सबसे विशाल मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है और 2023 में इस मन्दिर में भगवान परशुराम सहित विभिन्न भगवानों और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।
परशुराम धाम समिति की और से निर्माणाधीन मंदिर में निर्विघन कार्य सम्पन्न हेतु एवं सर्व सुख-शांति के लिए एक विशाल दिव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। दिव्य यज्ञ इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य श्री कृष्णस्वरूप जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ में बागपत के विश्व प्रसिद्ध तीनों सिद्धपीठों से भगवान परशुराम धाम के पीठाधीश्वर महामंड़लेश्वर श्री सूरज मुनि जी महाराज, उनके शिष्य व प्रसिद्ध संत देव मुनि जी महाराज, प्राचीन पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शास्त्री व प्राचीन ब्रहमऋषि वाल्मीकि आश्रम लवकुश जन्म स्थली के संचालक श्री श्री 1008 स्वामी डाक्टर महामण्डलेश्वर अनन्ततेश्वर गिरी जी महाराज की गौरवमयी उपस्थिति रही। यज्ञ के उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड़ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिव्य यज्ञ में आहुति देने वालो में आरएसएस के सह प्रान्त प्रचारक विनोद, विभाग प्रचारक रमाशंकर, जिला प्रचारक अरूण, कैलाश मुनि, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, प्रमुख समाजसेवी अनिल शर्मा उर्फ गोल्ड़ी, गौरव पहलवान पुत्र मदन पहलवान, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप गुर्जर बली, समाजसेवी राजीव गुप्ता श्री कृष्णा गैस सर्विस बागपत, भाजपा नेता महेश आर्य, नीरज शर्मा बालैनी, समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विजय शर्मा सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आये राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!