कोरबा: कटघोरा वनमंडल में 50 हाथियों का झुंड, 200 गांव प्रभावित

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के झोलाघाट परिक्षेत्र में 50 हाथियों का दल देखा गया, जिसमें दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। झोलाघाट पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे पर्यटकों ने हाथियों की मस्ती के वीडियो बनाए।वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है, क्योंकि 3 दिन पहले यही दल बाझीबन क्षेत्र में 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है। इसके अलावा कुदमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में भी 30 हाथियों की मौजूदगी है। जिले में हाथियों से करीब 200 गांव प्रभावित हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात हाथियों की चिंघाड़ से गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मिलकर सुबह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।विश्व हाथी दिवस (12 अगस्त) पर ऐतमा वन परिक्षेत्र के बुका पर्यटन स्थल में विशेष कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें हाथियों से सुरक्षा और बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। DFO कुमार निशांत ने बताया कि मुख्यमंत्री और वन मंत्री के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वनमंडल ने भी विद्यार्थियों को हाथी संरक्षण की जानकारी दी और ड्रोन तकनीक से विचरण की निगरानी दिखाई।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!